फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के युवाओं को मिलेगी यूनानी चिकित्सा कॉलेज की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। खंड के गांव आकेड़ा में राजकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निर्माण बीते दो वर्ष से चल रहा है। यह महाविद्यालय गांव की छह एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है, इसके निर्माण कार्य पर प्रदेश सरकार 45 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर रही है।
विज्ञापन

महाविद्यालय का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया जा रहा है। आगामी साल में इसके निर्माण कार्य को पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें, कि लंबे समय से मेवात क्षेत्र के लोगों की मांग पर पहली बार मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में प्रदेश का पहला यूनानी महाविद्यालय एवं अस्पताल खोला जाएगा। इसका निर्माण आकेड़ा गांव की पंचायत द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है। इस पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस महाविद्यालय में यूनानी मेडिसन एवं सर्जरी में स्नातक चिकित्सकों की सीटें होगी। इससे जिले के युवक युवतियों को भविष्य में काफी लाभ मिलेगा। इस कॉलेज में ओपीडी, शैक्षणिक विभाग, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, होस्टल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सरकार प्रदेश के सभी जिलों में आयुष विंग स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। जिससे जिले के लोगों को यह बहुत बड़ी सौगात मिली है।
प्रदेश में इस समय 19 यूनानी चिकित्सक विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस समय प्रदेश में 8 आयुर्वेदिक तथा एक होम्योपैथिक कॉलेज अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस कॉलेज के खोले जाने से यूनानी चिकित्सा को उचित प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा। दूसरी ओर आयुष की सभी शाखाओं का समान विकास करवाने के लिए यूनानी कॉलेज काफी सार्थक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

अब बेटियों के सपने भी होंगे पूरे
इससे पूर्व जिले में युवाओं के लिए इस तरह की उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए एनसीआर व राजस्थान के अलवर व जयपुर में जाना पड़ता था। लेकिन अब वह अपने ही जिले में अपनी शिक्षा को आसानी से पूरी कर सकते हैं। सबसे अधिक लाभ जिले की बेटियों को मिलेगा। आज भी अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा नूंह जिले के लोग अपनी बेटियों को अन्य जगहों पर नहीं भेजते हैं। ऐसे में जिले की बेटियों के लिए महाविद्यालय के बनने से उनके सपने भी पूरे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें