ग्रेटर नोएडा। शहर में उद्यमियों की मांग पर प्राधिकरण ने 17 औद्योगिक भूखंडों की योजना लांच की है। इसके लिए सोमवार से 8 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इन भूखंडों पर उद्योग लगाने से करीब 1500 करोड़ रुपये का निवेश और 2000 युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद प्राधिकरण ने जताई है।
योजना के भूखंड सेक्टर ईकोटेक-10, सेक्टर ईकोटेक वन एक्सटेंशन वन, इकोटेक वन एक्सटेंशन, उद्योग केंद्र इकोटेक थ्री और उद्योग केंद्र वन ईकोटेक-थ्री में स्थित हैं। यहां 1000 वर्गमीटर से लेकर 13 एकड़ तक के भूखंड खरीदे जा सकेंगे। भूखंडों पर ग्रीन श्रेणी (प्रदूषण रहित) के सभी तरह के उद्योग लगाए जा सकेंगे। योजना से जुड़ी जानकारी www.greaternoidaauthority.in और www.niveshmitra.up.nic.in पर भी उपलब्ध है।