फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फेज-दो के बाजारों में प्राधिकरण कराएगा रात में सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-नोएडा प्राधिकरण ने निकाला 38 लाख का टेंडर, लापरवाही पर एजेंसी पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से फेज-दो के बाजाराें में रात में सफाई कराई जाएगी। इस बाबत नोएडा प्राधिकरण की ओर से 38 लाख का टेंडर निकाला जाएगा। प्राधिकरण की ओर से दूसरे अन्य क्षेत्रों के बाजारों में भी रात में सफाई कराई जाएगी। प्राधिकरण का साफ कहना है कि अगर सफाई में ढील बरती गई तो चयनित एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक फेज दो के पुराने कोर्ट के बाजार में 10 हजार वर्गमीटर में सफाई होगी। इसी तरह से सेक्टर-110 के एचडीएफसी बैंक से बीडीएस मार्केट तक के 10230 वर्गमीटर में प्राधिकरण रोजाना रात में सफाई कराएगा। पिलर नंबर-82 से बाजार एवं पुलिस चौकी से डीएससी मार्केट चौराहा के 29500 वर्गमीटर और सेक्टर-104 सर्विस रोड लाल बत्ती से मंदिर रोड और आंतरिक सड़कों पर भी सफाई होगी। सफाई कार्य के दौरान सफाई कर्मियाें को ड्रेस में रहना होगा। साथ ही सुरक्षा उपकरणों को भी साथ रखना होगा। इस बाबत प्राधिकरण की ओर से चयनित एजेंसी को सभी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें