फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में दो पक्षों में पत्थरबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। लगभग 4 बजे शहर कि चोपड़ा बाजार में दो पक्षों की पुरानी रंजिश के चलते पत्थरबाजी और कांच की बोतलों से जमकर भिड़ंत हुई। दुकानदारों ने आननफानन में दुकानों के शटर को डाउन कर दिया। इस घटना के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल दिखा। दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के चोपड़ा बाजार में अचानक दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते टकराव हो गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों और पत्थरों से लैस होकर आए थे। पत्थरबाजी की घटना होते देख दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। पुलिस की गाड़ी आने पर दोनों पक्षों के लोग बाजार से फरार हो गए। चोपड़ा बाजार स्थित के दुकानदारों द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ बाजार में हुड़दंग करने और पत्थरबाजी करने और बाइक को के नुकसान को लेकर एक शिकायत दी गई है।
शहर के चोपड़ा बाजार स्थित दुकानदारों की शिकायत मिल गई है। शहर के बीचों बीच बाजार में पत्थरबाजी और हुड़दंग करने वाले लोगों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिनाख्त की जा रही है। पहचान होने पर मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र यादव, सिटी चौकी इंचार्ज, फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें