फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरटेक पर कसा शिकंजा: बकाया नहीं चुकाने पर छह बैंक खाते सीज, यूपी रेरा की तीन करोड़ की आरसी पर हुई कार्रवाई

Tue, 22 Feb 2022 08:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

एसडीएम सदर ने बताया कि वसूली के लिए बिल्डर को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन बिल्डर ने पैसा नहीं दिया। ऐसे में मंगलवार को सदर तहसील ने सुपरटेक के पीएनबी, आईडीबीआई, कारपोरेशन बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते सीज कर दिए। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के सदर तहसील की टीम ने मंगलवार को सुपरटेक बिल्डर के छह बैंक खातों को सीज कर दिया है। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) पर यह कार्रवाई की गई है। सुपरटेक पर करीब तीन करोड़ का बकाया है। 
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने बताया कि वसूली के लिए बिल्डर को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन बिल्डर ने पैसा नहीं दिया। ऐसे में मंगलवार को सदर तहसील ने सुपरटेक के पीएनबी, आईडीबीआई, कारपोरेशन बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते सीज कर दिए। 

सभी बैंकों से खातों में जमा धनराशि की जानकारी मांगी गई है। इससे आरसी की वसूली की जाएगी। अगर धनराशि कम पड़ेगी तो संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।

सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ यूपी रेरा के करीब तीन करोड़ बकाया हैं। बिल्डर आरसी का पैसा नहीं दे रहा था। ऐसे में छह बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। इनमें कितना पैसा है, इसकी जानकारी बैंकों से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंकित कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें