फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट मिले बंद, अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 में 27 फ्लैट किए सील

विज्ञापन
अंतरिक्ष गोल्फ व्यू 2 सोसाइटी में सील किए गए ​फ्लैट। अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बंद होने के कारण शनिवार को प्राधिकरण की टीम ने अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 में बिल्डर के 27 ऐसे फ्लैट को सील किया है, जो अभी बिके नहीं हैं। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-6 ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

दरअसल, नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) में एक याचिका दायर कर शहर की सोसाइटियों में एसटीपी के न होने या काम न करने की बात कही गई थी। इस पर एनजीटी ने सख्ती से जांच और कार्रवाई करने को कहा। इसी कड़ी में प्राधिकरण क्षेत्र की सभी सोसाइटी में एसटीपी की जांच कर रहा है। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी में एसटीपी है, लेकिन वह काम नहीं कर रहा है। इसी कारण बिल्डर के बिना बिके हुए 27 फ्लैटों को सील कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें