फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की नकली स्टेरॉयड बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा/दादरी। मेरठ मंडल के चार जिलों के औषधि विभाग की टीमों ने शनिवार को बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिसनुली गांव में नकली स्टेरॉयड दवा बनाने की कंपनी पर छापा मारा। दो कमरों में चल रही कंपनी से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का स्टेरॉयड व 50 लाख रुपये का अन्य सामान बरामद किया गया है। मौके से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक शिकायत के आधार पर मेरठ मंडल के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ और बुलंदशहर की टीमों ने बादलपुर कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर कंपनी पर छापा मारा। कंपनी दो कमरों में चल रही थी। यहां से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के इंजेक्शन और दवाएं मिली। इसके अलावा स्टेरॉयड बनाने की मशीन और कार भी बरामद की गई। आरोपी रूस और बर्लिन के नाम से अवैध रूप से दवा बना रहे थे। पुलिस और विभाग की टीमें गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
रूस और बर्लिन में तैयार हो रहा था स्टेरॉयड
कंपनी से बरामद स्टेरॉयड इंपोटेड है। इसकी पैकिंग पर उत्पादन रूस और बर्लिन लिखा है। विभाग का कहना है कि रूस और बर्लिन के नाम से यहां पर उत्पादन नहीं हो सकता। यहां अवैध रूप से यह कंपनी चल रही थी। स्टेरॉयड की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लेकर लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन

हरियाणा में खपाया जा रहा था पूरा माल
कंपनी में तैयार हो रहा स्टेरॉयड हरियाणा भेजा जा रहा था। विभाग की टीम अभी तक बेचे गए माल का पता लगाने में जुटी है। गौतमबुद्ध नगर और आसपास के क्षेत्र में भी स्टेरॉयड को बेचने का पता लगाया जा रहा है। विभाग इसकी कीमत की भी जानकारी जुटा रहा है।
भविष्य में बड़ी मात्रा में स्टेरॉयड बेचने की योजना
कंपनी से बड़ी मात्रा में स्टेरॉयड पकड़ा गया है। इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। विभाग के अफसरों ने बताया कि कंपनी की भविष्य में बड़ी मात्रा में स्टेरॉयड बेचने की योजना थी। उसी के हिसाब से स्टेरॉयड तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें