फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा लक्ष्य भी पूरा, 22505 लोगों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
A healthcare worker holds a vial of the COVID-19 vaccine at the Centre for Life vaccination hub, amid the coronavirus disease (COVID-19) outbreak, in Newcastle, Britain January 11, 2021. REUTERS/Lee Smith - फोटो : REUTERS
विज्ञापन
नोएडा। सितंबर के पहले मेगा अभियान के साथ जिले में टीकाकरण का दूसरा लक्ष्य भी पूरा कर लिया गया है। सोमवार को 121 सरकारी केंद्रों पर 22505 लोगों ने निशुल्क वैक्सीन लगवाई। इस दौरान 16,193 ने पहली व 6,312 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले में 15,89,815 लोगों को पहली डोज लगाने का लक्ष्य दूसरी बार निर्धारित किया गया था। वहीं, सोमवार को पहली डोज लेने वालों की संख्या 15,97,233 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का फोकस दूसरी डोज देने पर ज्यादा होगा। अब तक 5,54,043 लोग दूसरी डोज ले चुके हैं। अभी 10 लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज मिलनी बाकी है। इसके लिए बड़े अभियान चलाकर टीकाकरण का दायरा बढ़ाया जाएगा। प्रत्येक शनिवार को जिले के सरकारी केंद्रों पर वैक्सीन की दूसरी डोज ही दी जा रही है। सप्ताह के चार दिन छह केंद्रों पर दूसरी डोज दी जा रही है। दोनों डोज मिलाकर जिले में 21.57 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें