फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में अपाहिज हुए साबिर को नहीं मिला न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। 29 मई को नगीना के इमामनगर गांव में आपसी झगड़े में साहिब व साबिर पुत्र खुर्शीद को काफी चोटें आई थी। इसके बाद दोनों का दिल्ली के अस्पताल में उपचार कराया गया था। साबिर ठीक नहीं हो सका और उसकी दिमागी हालत बिगड़ती गई। साहिब के हाथ-पैर टूट गए थे। इस मामले में नगीना पुलिस ने गांव के ही 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। पीड़ितों के पिता खुर्शीद अहमद ने बताया कि इनमें से कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन मुख्य आरोपित आज भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। ऐसे में पीड़ित साबिर का परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि साबिर की दिमागी हालत में अब भी सुधार नहीं है। उसको सप्ताह में दो बार इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में ले जाया जाता है। उन्होंने बताया कि साबिर के पांच पुत्री और एक पुत्र है। इनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इसलिए उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग करते हुए सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़ितों ने बताया कि आगामी 13 फरवरी को नूंह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आने पर उनके सामने इस मामले को रखा जाएगा। ताकि उन्हें उचित न्याय मिल सके।
इस मामले में फिलहाल चार आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बाकी लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। वैसे यह मामला फिलहाल सीआईए नूंह के पास है। पुलिस प्रशासन इस मामले को लेकर काफी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगबीर सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें