फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: जयंत चौधरी का यू-टर्न, बोले- मतदान के लिए जाएंगे

Thu, 10 Feb 2022 03:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने मतदान करने के बयान पर यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रचार के बाद वह शाम 6 बजे से पहले मतदान करने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Jayant Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने मतदान नहीं दे पाने के मामले में यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मथुरा में अपना वोट डालने की कोशिश करेंगे। इससे पहले सुबह जयंत चौधरी ने कहा था कि वह अपनी चुनावी रैलियों के कारण मतदान से चूक सकते हैं। रालोद प्रमुख मथुरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता हैं।
विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा, 'अभी हम बिजनौर में हैं। यूपी चुनाव के पहले और दूसरे दौर के बीच प्रचार के लिए सिर्फ दो दिन का समय है। मैं मथुरा का मतदाता हूं। प्रचार के बाद मैं शाम छह बजे तक मतदान करने की कोशिश करूंगा। मेरी पत्नी ने सुबह ही मतदान किया।'

भाजपा पर साधा निशाना
जयंत चौधरी ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि जनता इस बार सपा-रालोद को मौका देगी। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा बीजेपी की सभी पांच राज्यों में जीत के बयान पर कहा, 'वे (पीएम मोदी) खुद को बहुत शक्तिशाली मान रहे होंगे, लेकिन हम प्रगति की राह पर चल रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे विचार जमीनी स्तर तक पहुंचे हैं और मतदाता हमें मौका देंगे।' 
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में औद्योगीकरण के लिए करेंगे काम
उन्होंने कहा कि सपा-रालोद गठबंधन सकारात्मक राजनीति को बढ़ावा दे रहा है। चौधरी ने कहा, 'आप (पीएम मोदी) मुझे 'बच्चा' या 'लडका' कह सकते हैं, मुझे परवाह नहीं है। हम आशावादी और सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम सकारात्मक राजनीति को बढ़ावा देना चाहते हैं। अखिलेश और मैं रोजगार, कृषि के मुद्दों पर काम करना चाहते हैं। पश्चिमी यूपी में औद्योगीकरण की बहुत जरूरत है। इसके लिए काम किया जाएगा।

भाजपा लोगों को जमीनी मुद्दों से भटकाना चाहती है
रालोद प्रमुख ने कहा की पीएम मोदी और सीएम योगी अपने बयानों में कह रहे हैं कि यूपी को केरल और पश्चिम बंगाल नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि केरल की साक्षरता दर यूपी से बेहतर है। वहां प्रति व्यक्ति जीडीपी भी यूपी से बेहतर हैं। भाजपा ऐसे मुद्दे छेड़कर लोगों को जमीनी मुद्दों से भटकाना चाहती है।

बता दें, उत्तर प्रदेश में आज 58 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान जारी है। प्रदेश की 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में सात चरणों में मतदान होना है, जो 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27, 3 मार्च और 7 को होना है। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें