फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैकल्पिक ड्रेन खोदकर खेतों से जल्द पानी निकालें,उपायुक्त ने गांवों के दौरे के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
Remove water from the fields by digging alternate drains, the Deputy Commissioner gave instructions to the officers during the tour of the villages
विज्ञापन
पुन्हाना। जिले में करीब 12 गांवों की सैकड़ों एकड़ खेती में बारिश का पानी भरा है। इस कारण किसानों को फसल की बिजाई की चिंता सता रही है। अगर जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो गेहूं, सरसों की बिजाई नहीं होने से किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। उपायुक्त शक्ति सिंह ने शुक्रवार को एसडीएम, बीडीपीओ, बिजली, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पुन्हाना खंड के गांव बिक्टी, अमीनाबाद, सुनहेड़ा आदि गांवों के खेतों में भरे का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि चाहे वैकल्पिक ड्रेन खोदनी पडे़, लेकिन खेतों में भरे पानी की निकासी जल्द की जाए ताकि किसान फसलों की बिजाई कर सकें।
विज्ञापन

वहीं जिला उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि जिन गांवों के खेताें में जलभराव होता है, उन गांवों में आगामी बरसात से पहले करीब 10 इंच मोटे रेनवाटर हार्वेस्टिंग डायरेक्ट सिंचाई के वैल बनाए जाएं, जिससे बारिश के पानी को वापस जमीन में रिचार्ज किया जा सके। इससे खेतों में भी पानी नहीं भरा रहेगा।
उपायुक्त ने बताया कि नूंह जिले के जिन खेतों में बारिश का पानी भरा है, उसको जल्द से जल्द निकालने का कार्य तेजी से चल रहा है। बिक्टी गांव के खेतों से पानी निकासी के लिए तीन पंप सेट लगे हैं। उनको करीब 22 घंटे बिजली देकर चालू रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं, उनकी गिरदावरी करवाई जाए।
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
उपायुक्त ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ दुकानदार डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी कर महंगे दामों में बेच रहे हैं। अगर कोई सकार द्वारा निर्धारित कीमत से ज्यादा में खाद बेचेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें