फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता: ग्रेटर नोएडा के इस गांव में हुआ रावण का जन्म, नहीं होता दशहरा पर दहन, रामलीला से भी लोग रहते हैं दूर

Thu, 12 Oct 2023 10:12 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

साल-2020 में एक व्यक्ति ने गांव में रावण का पुतला बनाकर फूंक दिया था। उस दौरान विवाद हो गया और फिर इसे बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
रावण - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव को रावण की जन्मस्थल माना जाता है और इस वजह से यहां रामलीला का मंचन नहीं होता है। साथ ही दशहरा पर रावण दहन भी नहीं किया जाता है। लोगों का मानना है कि रावण दहन करने से अनहोनी हो जाती है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मान्यता है कि रावण का जन्म बिसरख में हुआ था और यहां शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग की रावण के पिता विश्वश्रवा पंडित ने पूजा की थी। उन्हीं के नाम पर बिसरख गांव का नाम पड़ने की भी बात कही जाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि बिसरख गांव में पीछे कई वर्षों से दशहरा पर रावण दहन नहीं किया जाता है। कुछ वर्ष पहले रावण दहन किया गया था, लेकिन उसे दौरान गांव में कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ग्रामीणों ने रावण दहन करना बंद कर दिया था। हालांकि रावण को लेकर गांव में कई बार विवाद भी हो चुके हैं। 

साल-2020 में एक व्यक्ति ने गांव में रावण का पुतला बनाकर फूंक दिया था। उस दौरान विवाद हो गया और फिर इसे बंद कर दिया गया। गांव में रावण का मंदिर बनाया गया और उसमें रावण की मूर्ति स्थापित करने पर भी जमकर विवाद हुआ, लेकिन बाद में मूर्ति स्थापित करा दी गई। 
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बिसरख गांव का नाम विश्वश्रवा पंडित और रावण के पिता पर पड़ा था। यहां पर मंदिर में जो शिवलिंग है उसका कोई ओर-छोर नहीं है। चंद्रा स्वामी ने यहां आकर शिवलिंग को खुदवाया था। मगर बताया जाता है कि 100 फुट के बाद भी उसका कोई छोर नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें