फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में किशोरी से दरिंदगी: लड़की को कमरे में ले जाकर पड़ोसी ने की दरिंदगी, होटल मालिक पर भी होगी कार्रवाई

Wed, 11 Oct 2023 11:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)

सार

किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग को होटल में प्रवेश देने पर संचालक पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दादरी में बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने 13 वर्षीय नाबालिग को आयो होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग को होटल में प्रवेश देने पर संचालक पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

मूल रूप से अलीगढ़ निवासी एक परिवार गांव में किराए पर रह रहा है। वहां पड़ोस में रहने वाला ऋतिक परिवार की 13 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर कर पास ही स्थित ओयो होटल में ले गया। वहां किशोरी से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी तो परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली बादलपुर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। इसके बाद विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस होटल संचालक पर कार्रवाई के होटल रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें