फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र विद्या से आंख ठीक कराने का झांसा देकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एक युवती से दोस्ती कर खराब आंख को तंत्र विद्या से ठीक कराने का झांसा देकर युवक ने सेक्टर-55 के होटल में बुलाया और शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। अब युवक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इस मामले में युवती की शिकायत पर दिल्ली के सरिता विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज की थी। अब यह मामला कोतवाली सेक्टर-58 के पास ट्रांसफर हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली निवासी युवती (24) की एक आंख खराब है। भंगेल नोएडा निवासी इश्तियाक से सितंबर 2020 में उसकी दोस्ती हुई थी। आरोपी ने कहा था कि युवती की आंख तंत्र विद्या से ठीक करा देगा। इसे लेकर युवक ने 19 सितंबर 2020 को उसे सेक्टर-55 स्थित एक ओयो होटल बुलाया था। वहां झांसा देकर युवती से संबंध बना लिए। आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिया। आरोपी ने इसे वायरल करने की धमकी देकर युवती को निजामुद्दीन के पास बुलाया था। वहां नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और कुछ पेपर पर दस्तखत करा लिए। युवती की शिकायत पर सरिता विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें