फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में सरकार और प्रशासन द्वारा डीएपी खाद की आपूर्ति कराने दावे पूरी तरह से फेल हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को नूंह अनाज मंडी में डीएपी खाद की एक गाड़ी पहुंची तो खाद लेने पहुंचे सैकड़ों किसानों की भीड़ लग गई। खाद लेने के लिए पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की हुई। जिसे देखते हुए कृषि विभाग व पुलिस टीम सतर्क हो गई। किसानों को खाद को बंटवाने के लिए अतिरिक्त पुलिस को तैनात किया गया। इस दौरान महिला एवं पुरुष किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसान सुबह से ही भूखे प्यासे अनाज मंडी में जमे रहे। शाम होते-होते अधिकतर लोगों को बिना खाद के मायूस होकर अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन

क्या कहते हैं किसान
किसान हनीफ घासेडा, मुबीन, रूस्तम, जानू व रसूल खां ने बताया कि नूंह में डीएपी खाद के बांटने की खबर के बाद वह यहां पर पहुंचे। भारी भीड़ के कारण अव्यवस्था हो गई। जिससे किसानों व पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की हुई। लेकिन फिर भी उनको खाद नहीं मिल पाया।
सिंगल सुपर फास्फेट इस्तेमाल करें किसान
कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि किसान डीएपी की जगह सिंगल सुपर फास्फेट भी सरसों की बिजाई में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी उनकी पैदावार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस बात को किसानों को समझना चाहिए। यह किसानों को वैसे भी काफी सस्ता पड़ेगा। खाद की आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जल्द होगा किसानों की समस्या का समाधान
इस बारे में कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि किसानों की खाद की समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को बृहस्पतिवार को जिले में पौने तीन सौ मीट्रिक टन खाद बांटा गया है। आगे भी किसानों को लगातार खाद उपलब्ध कराया जाएगा। किसान इसमें विभाग का सहयोग करें। अगर व धैर्य से काम लेंगे तो उनको आसानी से मिल जाएगा। कई लोग स्टॉक भी कर रहे हैं जिससे यह परेशानी आ रही है। विभाग की ऐसे लोगों पर पूरी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें