फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट शिलान्यास की तैयारी तेज, आज आएंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
जेवर में मुख्यमंत्री के आगमन के लिए हेलीपैड तैयार करते कर्मी। संवाद। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे और साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट साइट पर ही मुख्यमंत्री अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि वह कार्यक्रम को लेकर कई जरूरी दिशानिर्देश देंगे। मुख्यमंत्री करीब 40 मिनट तक एयरपोर्ट साइट पर रहेंगे। जिसके बाद हेलीकॉप्टर से हिंडन के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 4:05 बजे सीएम योगी का हेलीकॉप्टर जेवर एयरपोर्ट साइट पर उतरेगा। यहां जिला प्रशासन, प्राधिकरण समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी एयरपोर्ट शिलान्यास कार्यक्रम स्थल और सभास्थल का मुुआयना करेंगे। इसके बाद वह अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में अब तक की तैयारियों पर चर्चा होगी। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के आने से पहले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार हो जाएगी।
सीएम को पूरी तैयारियों का एक अंतिम ड्राफ्ट दिखाया जाएगा। उन्हें पीएम के मंच के अलावा अन्य मंच, आम जनता के बैठने के स्थान, पीएम के उतरने के लिए हेलीपैड, आम लोगों के आने जाने के रास्ते, प्रदूषण से बचाव और आपातकालीन स्थिति के प्लान की जानकारी दी जाएगी। जन प्रतिनिधियों की होनेवाली बैठक में यह भी चर्चा होगी कि कितने लोग पीएम मोदी को सुनने के लिए जेवर आ सकते हैं। उनके आगमन पर तैयारियां कैसी हैं। सभी आवश्यक मुद्दों पर बातचीत के बाद सीएम शाम करीब 4:40 बजे हिंडन के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

पीएम की सभा के दौरान बंद रहेंगे आधा दर्जन गांव के रास्ते
जेवर (संवाद)। नोएडा एयरपोर्ट शिलान्यास कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था एवं रूट को लेकर लगातार प्लान तैयार किए जा रहे हैं। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री के आगमन से पहले जेवर के आधा दर्जन गांव के रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। 25 नंवबर की सुबह जेवर से बुलंदहशर जाने वाले मार्ग को जेवर में साबौता कट व बुलंदशहर के झाजर में बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के आगमन से एक घंटे पहले इस मार्ग को यमुना एक्सप्रेसवे से रन्हेरा तक के हिस्से को पूरी तरह बंद किया जाएगा। इस दौरान कुरैब, नगला जहानु, बनवारीवास, रामनेर, साबौता गांव के लोग भी नहीं निकल पाएंगे। वही रन्हेरा, मुढ़रह, बीरमपुर, आकलपुर, कलूपुरा आदि गांव के लोगों के जेवर की तरफ आने जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान इन गांव के लोग वैकल्पिक रूटों का इस्तेमाल कर सकेंगे। वही इमरजेंसी की हालत में लोगाें को आने जाने के लिए अलग रूट उपलब्ध कराए जाने पर विचार किया जा रहा है।
सभास्थल के रास्ते में 10 स्थानों पर लगेगी बैरिकेडिंग
जेवर (संवाद)। पीएम के सभास्थल के रास्ते में 10 स्थानों पर बैरिकेडिंग होगी। जहां पुलिस और सुरक्षा बल के जवान तैनात होंगे। जेवर की तरफ से आने वालों के लिए पहली बैरिकैडिंग साबौता कट पर होगी। उसके बाद किशोरपुर गांव के पास बनी पार्किंग से सभा स्थल की तरफ केवल ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की ही गाड़ियां ही जा सकेंगी। बुलंदशहर व सिकंद्राबाद की तरफ आने वालों को रन्हेरा चौकी से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया जाएगा। जेवर खुर्जा मार्ग से रोही गांव पर बनी पार्किंग में आने के लिए बडे़ वाहनों की एंट्री रोकने के लिए बैरिकेडिंग सहित पुलिस 10 बैरिकेडिंग लगाएगी जिनपर पुलिस व ट्रैफिक पुलिस तैनात होगी।
सभास्थल पर 20 एंट्री गेटों पर लगेंगे 40 मेटल डिटेक्टर
जेवर (संवाद)। सभास्थल पर लोगों को पूरी जांच पड़ताल के बाद ही एंट्री दी जाएगी। सभास्थल पर 20 प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। प्रत्येक प्रवेश द्वार के अंदर दो लाइनें होगी, जिनमें 40 मेटल डिटेक्टर लगे होंगे। सुरक्षा के लिए सभा स्थल को 32 ब्लॉक में बांटा गया है। प्रत्येक ब्लॉक में पुलिस और आरएएफ की तैनाती के साथ ही सादे वर्दी में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें