फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। पुन्हाना शहर में बाप बेटे के साथ बीते 27 अक्टूबर को दुकान पर आधा दर्जन लोगों ने बीच बाजार में लाठी-डंडों से मारपीट की। जिसमें उनके हाथ पैर तोड़ दिए, लेकिन अब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले के पीड़ितों ने बुधवार को जिला सचिवालय पहुंचकर पुलिस कप्तान वरूण सिंगला से गुहार लगाई।
विज्ञापन

पीड़ित मुस्तफा ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि 27 अक्टूबर को वह और उनके पिता इकरामुद्दीन अपनी-अपनी दुकानों पर बैठे हुए थे तभी अचानक आरोपी राजुद्दीन, रिजवान, इमरान निवासी लूहिंगा कलां, अखलाक, ओसामा, जाबिर और अनीश ने उनकी दुकान पर लाठी-डंडे, सरिया और राड लेकर जानलेवा हमला किया। जिसमें उनके पिता इकरामुद्दीन के साथ मारपीट करते हुए उसके पैर तोड़ दे और उनका सर फोड़ उनकी दुकान से 1300 रुपये निकाले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया और अस्पताल भिजवाया। पीड़ित इकरामुद्दीन ने बताया कि उनके साथ आपराधिक किस्म के लोगों ने मारपीट की है। सभी आरोपी पुराना शहर के अंदर गांजा, नशे की बोतल बेचने का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि पुन्हाना पुलिस द्वारा उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है इसलिए वह पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाने आए हैं। पुलिस पीड़ितों को न्याय देने की बजाय अपराधियों को संरक्षण दे रही है। इस बारे में पुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिस मामले के दोषियों को जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें