फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। नगरपालिका कर्मचारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर में धड़ल्ले से हो रहे प्रतिबंधित पॉलीथिन इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान चार दुकानदारों के चालान काट दो हजार का जुर्माना लगाया। इसके अलावा नगर पालिका प्रशासन टीम ने वार्ड 13 में किए गए अतिक्रमण पर शिकंजा कसा।
विज्ञापन

तावडू नगर पालिका के एमई मनीष सेहरावत ने बताया कि वार्ड 13 के मुख्य मार्ग पर घरों के बाहर बनाए गए चबूतरे व सीढ़ियों को तोड़ा गया। नगरपालिका की टीम ने जिला प्रशासन के आदेशों के लंबे समय बाद प्रतिबंधित पालीथिन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम जैसे ही नगर की दुकानों पर पॉलीथिन की जांच करने पहुंची तो दुकानदारों सहित रेहड़ी पटरी वालों में भी हड़कंप मच गया। दुकानदार अपने यहां रखें प्रतिबंधित पॉलीथिन के स्टॉक को इधर उधर करते दिखाई पड़े। इसके बावजूद टीम ने सतर्कता दिखाते हुए चार दुकानदारों के चालान कर उन पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही प्रतिबंधित पालीथिन का इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। विदित हो कि अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीएमसी डॉ सुभिता ढाका ने प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर जिले की सभी नगर पालिकाओं को कड़े निर्देश जारी कर रखे हैं। टीम में कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद राशिद, नमन मेहंदीरत्ता, अशोक दरोगा, विजय सुपरवाइजर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटोऱ्- प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त करती हुई नगर पालिका प्रशासन की टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें