फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेगासस जासूसी कांड: मायावती ने सुप्रीम कोर्ट से किया अनुरोध- स्वतः संज्ञान लेकर अपनी निगरानी में कराएं जांच

Thu, 29 Jul 2021 10:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अब पेगासस जासूसी कांड की जांच की मांग लेकर मायावती सामने आईं हैं। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में संज्ञान लेने और अपनी निगरानी में जांच कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेगासस जासूसी कांड की खबर जब से सामने आई है सभी विपक्षी दल केंद्र से इस मामले में जांच कराने की मांग कर रहे हैं। यही नहीं संसद का अब तक का मानसून सत्र भी इसी के चलते हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। अब पेगासस जासूसी कांड की जांच की मांग लेकर मायावती सामने आईं हैं। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में संज्ञान लेने और अपनी निगरानी में जांच कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


मायावती ने लिखा, 'संसद का चालू मानसून सत्र देश, जनहित व किसानों आदि के अति-जरूरी मुद्दों पर सरकार व विपक्ष के बीच अविश्वास व भारी टकराव के कारण यह सत्र सही से चल नहीं पा रहा है। पेगासस जासूसी कांड भी काफी गरमा रहा है, फिर भी केंद्र इस मुद्दे की जांच कराने को तैयार नहीं। देश चिन्तित है।'

उन्होंने आगे कहा, 'ऐसे में बसपा माननीय सुप्रीम कोर्ट से यह अनुरोध करती है कि वह देश में इस बहुचर्चित पेगासस जासूसी कांड के मामले में खुद ही संज्ञान लेकर इसकी जांच अपनी निगरानी में कराए ताकि इसको लेकर सच्चाई जनता के सामने आ सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें