फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्थला फ्लाईओवर : ग्रेनो वेस्ट की ओर से रैंप का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-122 स्थित पर्थला चौक पर सिग्नेचर ब्रिज की तर्ज पर पर्थला फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसका काम मार्च 2022 तक पूरा होगा। फिलहाल यहां ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर से रैंप का काम शुरू किया गया है। फाउंडेशन के लिए की गई खुदाई के बाद हुई बारिश से एक ओर के किनारे की मिट्टी धंस गई, इससे काम बाधित हुआ।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि एक ओर के रैंप का काम करीब दो से तीन माह तक चलेगा। इसके बाद नोएडा साइड के रैंप का काम शुरू किया जाएगा। इनको तैयार करने के साथ ही पिलर का काम भी चलता रहेगा। इससे पहले कुल तीन में से दो पिलर का काम हो चुका है। अब यहां स्लैब का काम शुरू करना है। वहीं एक पिलर का काम अभी बाकी है। इसको बनाने के बाद स्लैब का काम शुरू होगा। वहीं सस्पेंशन का काम सबसे अंत में करने की बात कही गई। पर्थला फ्लाईओवर के काम के लिए दोनों ओर से डायवर्जन किया गया है। इससे यहां रोज जाम जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। काम पूरा होने के बाद डायवर्जन खत्म होने पर ही जाम से मुक्ति मिल पाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक ,यहां 780 मीटर लंबा और 6 लेन का फ्लाईओवर तैयार किया जा रहा है, जोकि तीन पिलर पर टिका होगा। इसके ऊपर दो स्पैन होंगे, जिससे जुड़े हुए 28 केबल सस्पेंसन होंगे। पूरी तरह से यह सिग्नेचर ब्रिज जैसा दिखेगा। इसे करीब 81 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसके तैयार होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेवेन एक्स, कालिंदी कुंज आदि से निकलने वाले वाहनों को सिग्नल फ्री सफर का मौका मिलेगा। इसकी मदद से करीब 10 लाख लोगों को भविष्य में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें