फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लास्ट वाले दिन ट्विन टावर के 1 किमी क्षेत्र में होंगे सिर्फ 5 आदमी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ट्विन टावर को ध्वस्त करने के लिए 22 मई की सुबह से ही आसपास के इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी जाएगी। घेराबंदी में पुलिस और पीएसी जवानों की सहायता ली जाएगी। ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई के दौरान टावर के करीब 1 किमी क्षेत्र में सिर्फ पांच लोग होंगे। ट्विन टावर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर मौजूद पांच लोगों में से एक पुलिस अधिकारी, एक विस्फोटक विशेषज्ञ, एक प्रोजेक्ट हेड और दो अन्य विशेषज्ञ होंगे।
विज्ञापन

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले आसपास की सोसाइटियां भी करीब पांच घंटे के लिए खाली करा ली जाएंगी। सुरक्षा इस कदर होगी कि ट्विन टावर के एक किमी के परिधि में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। यहां तक की पास से ही गुजरने वाले नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को भी करीब एक घंटे तक बंद करा दिया जाएगा।
हाल ही में नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड सभागार कक्ष में मीडिया से बात करते हुए एडिफिस कंपनी के पार्टनर उत्कर्ष मेहता ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि कंट्रोल ब्लास्ट के माध्यम से ट्विन टावर को गिराया जाएगा। इसके लिए शॉक ट्यूब सिस्टम के तहत काम किया जाएगा। इस सिस्टम के तहत इमारतों के पिलर में लगाए गए सभी विस्फोटकों को तार से जोड़ जाएगा। इसके बाद रिमोट कंट्रोल के माध्यम से ब्लास्ट किया जाएगा। रिमोट का बटन एक ही बार दबेगा और धमाके शुरू हो जाएंगे। कुल सात धमाके होंगे। इनकी आवाज ठीक उतनी ही होगी, जितनी आकाश में जाकर फटने वाली आतिशबाजी की होती है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया कि विस्फोट से पहले एक्सप्रेसवे को सिर्फ इसलिए बंद कराया जाएगा क्योंकि चालक ट़्िवन टावर को ध्वस्त होता देखने के लिए वाहनों को रोक सकते हैं। ऐसे में वहां दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाएगी। अहम है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नोएडा सेक्टर-93ए के एमरॉल्ड कोर्ट स्थित ट्विन टावर को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टावर को विस्फोटक के माध्यम से ध्वस्त किया जाना है। इसके लिए सुपरटेक बिल्डर ने मुंबई की एडिफिस कंपनी को ठेका दिया है। एडिफिस के साथ ही उनकी दक्षिण अफ्रीका स्थित पार्टनर फर्म जेट डिमोलेशन के विशेषज्ञ भी यहां काम में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें