फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट : फर्जी ठेका देने के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
Noida Airport: Case registered for giving fake contract
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) के नाम से 500 करोड़ का मिट्टी खुदाई ठेका जारी करने में मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। पड़ताल के लिए पुलिस शुक्रवार को यीडा दफ्तर पहुंची।
विज्ञापन

नियाल के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह को बृहस्पतिवार को एक पत्र मिला था, जो 20 मार्च 2021 को जारी हुआ है। इसमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जमीन पर कार्य (मिट्टी खुदाई व भराई के लिए) का ठेका किसी कंपनी को आवंटित किए जाने की बात कही गई। उस कंपनी के लिए एक वेलकम लेटर जारी हुआ है। इस ठेके के एवज में ढाई फीसदी कमीशन लिए जाने की भी मौखिक जानकारी भी नियाल अधिकारियों को दी गई है। हालांकि जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, उसका नाम नहीं लिखा था, लेकिन पत्र में अनूपपुर स्थित एक ऑफिस का पता लिखा हुआ है। नियाल के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह पहले ही इसे पूरी तरह फर्जी बता चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नोएडा एयरपोर्ट बनाने की जिम्मेदारी ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी और उसकी स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की है, लेकिन नियाल ने बीटा टू थाने को इसकी तहरीर भेज दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस पड़ताल में जुटी है कि किसने यह पत्र जारी किया है और कहां से जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें