पुन्हाना। तहसील कार्यालय में एक वकील ने सीएम विंडो में शिकायत देकर नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। सीएम विंडो में दी शिकायत में फकरूद्दीन एडवोकेट ने बताया कि नायब तहसीलदार रजिस्ट्री पंजीकृत करने पर रिश्वत मांगते हैं। जब उन्होंने रिश्वत देने से मना कर दिया तो रजिस्ट्रियों पर हस्ताक्षर नहीं किए।
इसके बाद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि तहसीलदार ने अपने पास बिना हस्ताक्षर किए काफी रजिस्ट्रियों को रखा हुआ है। इतना ही नहीं तहसीलदार ने एक माह के अंदर एक ही व्यक्ति की कृषि भूमि की लगभग 25 रजिस्ट्री अवैध रूप से प्लॉटिंग में की है। इनसे मोटी रकम लेकर इस कार्य को अंजाम दिया है। करोड़ों की जमीन को लाखों में दिखाकर घोटाला किया गया है। इससे सरकार को कई लाख के राजस्व का नुकसान हुआ है। वहीं जब इस बारे में नायब तहसीलदार पवन बत्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता गलत काम के लिए दबाव बना रहा है। उनके ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे और आधारहीन है।