फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: फ्लैट में घुसकर मासूम और महिला को चाकू दिखाकर लूटे आभूषण, पानी मांगने के बहाने खुलवाया दरवाजा

Tue, 11 Jan 2022 06:31 PM IST
सुशील कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

बदमाशों ने बच्ची और महिला को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने महिला का मंगल सूत्र व अन्य आभूषण लूट लिए। बदमाश पीड़िता को धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
फ्लैट में घुसकर लूटे आभूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी-2 सोसाइटी में मंगलवार को दिनदहाड़े फ्लैट में घुसकर लाखों के आभूषण लूटने का मामला सामने आया है। पीने का पानी मांगने के बहाने दो बदमाशों ने दरवाजा खुलवाया और मां-बेटी को चाकू दिखाकर आतंकित कर मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां, अंगूठी आदि लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए। वारदात के बाद सोसाइटी व ग्रेनो वेस्ट की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे। वहीं, पुलिस सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों का पता लगाने के प्रयास में जुट गई, लेकिन कई घंटे बाद भी बदमाशों के संबंध में कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गौड़ सिटी सोसाइटी 12वें एवेन्यू के फ्लैट में अभिनव और पत्नी अनिता और एक साल की मासूम बेटी के साथ रहते हैं। दंपती ने पुलिस को जानकारी दी कि दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे दो बदमाशों ने बच्ची को पोलियो ड्रोप पिलाने का बहाना बनाकर उनके फ्लैट का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन अनिता ने बच्ची को पोलियो ड्रॉप पिलाने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने कहा कि उन्हें प्यास लगी है कि वह उसे पानी पिला दें। महिला ने तरस खाकर दरवाजा खोल दिया तो आरोपी जबरन फ्लैट में घुस गए। 

महिला का मंगल सूत्र व अन्य आभूषण लूट लिए
बदमाशों ने बच्ची और महिला को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने महिला का मंगल सूत्र व अन्य आभूषण लूट लिए। बदमाश पीड़िता को धमकी देकर भाग गए। घटना के दौरान महिला का पति कोई सामान लेने सोसाइटी में नीचे गया हुआ था। महिला ने पति को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


कई घंटे खंगाले सीसीटीवी और फ्लैट नहीं लगा सुराग
पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए सोसाइटी के मेनगेट व अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को कई घंटे तक खंगाला लेकिन महिला के बताये काले रंग के कपड़े पहने बदमाश दिखाई नहीं पड़े। इससे संशय हुआ कि बदमाश आसपास के फ्लैट में हो सकते हैं। इसके चलते आसपास के फ्लैटों में भी छानबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि वारदात की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें