नगीना। 26 फरवरी को फिरोजपुर झिरका में होने वाली महापंचायत को कामयाब बनाने के लिए क्षेत्र के इमामों ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस पंचायत में फैली बुराइयां जैसे शराब, जुआ, सट्टा, टटलू और शादियों में फिजूल खर्ची कैसे रोकी जाए इन बातों को लेकर सभी उलमा और सभी राजनेता और सभी लोग फिक्रमंद हैं।
गुरुग्राम जामा मस्जिद के इमाम हाफिज जान मोहम्मद का कहना है इन सभी बुराइयों से इलाके की बदनामी होती है। इलाके का भाईचारा कैसे मजबूत हो इसपर भी चर्चा होगी। सभी हजरात ज्यादा से ज्यादा तादाद में फिरोजपुर झिरका पहुंचे। हाफिज तैय्यब हुसैन सदर जमीयत उलमा व हाफिज शाहिद इमाम खेड़की माजरा गुरुग्राम का कहना है अगर इमाम हजरात ये तय कर लें कि जिस शादी में फिजूल खर्ची होगी या डीजे वगैरह बजेगा हम निकाह नहीं पढ़ाएंगे तो कुछ अंकुश जरूर लगेगा। अगर हम सभी लोग इन बुराइयों के खिलाफ मिलकर मुकाबला करें और जो भी गलत करे उसको समझाए जिस तरह भी समझे तो कुछ हद तक बुराई कम हो सकती हैं। सभी इमामों से अपील की है जुमे की नमाज से पहले सभी बुराइयों पर बयान करें ताकि लोगों को पता चले सही क्या है। इस मौके पर शाकिर, खालिद हुसैन, युनुस झंडा व मोहम्मद फैज फैसल सहित अन्य मौजूद रहे।