फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे दे सकेंगे लर्निंग लाइसेंस का टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। प्रदेश सरकार ने लर्निंग लाइसेंस के लिए अब घर से ही ऑनलाइन टेस्ट देने की अनुमति दे दी है। इसी 1 जुलाई से आवेदक घर से ही आनॅलाइन टेस्ट दे सकेंगे। इससे हर साल करीब 90 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। परिवहन विभाग भी आदेश का इंतजार कर रहा है और उसके बाद से व्यवस्था में बदलाव शुरू कर देगा। यदि आवेदक कुछ गलत जानकारी देता है तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा। आवेदक के शपथ पत्र के आधार पर डीएल को तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अहम है कि परिवहन विभाग में हर रोज कार्यालय जाकर डीएल बनवाते हैं। लोग केवल फोटो खिंचाने और लर्निंग डीएल के लिए टेस्ट देने के लिए जाते हैं। अब सरकार ने इस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की योजना बना ली है। जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन फॉर्म में आवेदक खुद शपथ पत्र भरेगा। यदि उसके द्वारा कोई गलत जानकारी दी गई तो ड्र्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नई व्यवस्था से गौतमबुद्धनगर में हर साल करीब 90 हजार लोगों को अब परिवहन विभाग के दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे और वह घर या साइबर कैफे में बैठकर परीक्षा दे सकेंगे।
शासन की तरफ से ऐसी जानकारी मिली है लेकिन अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। जैसा आदेश मिलेगा उसके अनुरूप कार्रवाई होगी । - एके पांडेय, एआरटीओ प्रशासन गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें