फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से महिला समेत दो झुलसे, 20 घरों के उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। गांव मिर्जापुर में मंगलवार देर रात ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी और हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के बाद हाई वोल्टेज करंट से 20 से अधिक घरों के बिजली के उपकरण जल गए। वहीं एक महिला और एक युवक भी करंट की चपेट में आने से झुलस गए। घटना के बाद से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने विद्युत कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई करने और पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। मामले में एसडीओ ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण गवेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, मुकेश कुमार, सतपाल शर्मा, राजू कुमार और सूरजपाल के मुताबिक मंगलवार रात करीब 12:30 बजे ट्रासफॉर्मर में तकनीकी खराबी के कारण वहां से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इसके बाद हाई वोल्टेज करंट घरों में दौड़ने से घरों में रखें बिजली के उपकरणों फ्रिज, वाशिंग मशीन, इनवर्टर, बैट्री समेत बिजली से चलने वाले अन्य उपकरणों में हाई वोल्टेज करंट से जल गए। कुछ घरों में रखें कपड़ों में भी आग लग गई। करंट की चपेट में आने से राजू शर्मा और सुनीता शर्मा झुलस गए। जिन्हें नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि ढीले व जर्जर तारों के कारण गांव में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। समय-समय पर बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर इसे व्यवस्थित कराए जाने की मांग की गई है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर में फाल्ट होने और ज्यादा वोल्टेज होने के कारण कुछ घरों के बिजली उपकरण फुंक गए हैं। अवर अभियंता को जांच के लिए गांव भेजा गया है। जांच रिपोर्ट विद्युत सुरक्षा निदेशालय गाजियाबाद को भेजी जाएगी। वहां से इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर आएंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। - प्रेमशंकर शर्मा, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें