पुन्हाना। थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर तीन युवाओं पर मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता ने अदालत में दर्ज कराये बयानों में एक अन्य आरोपी को भी नामजद किया है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अंजू ने बताया कि थाने के एक गांव की पीड़ित लड़की के पिता ने दी शिकायत कहा कि उसकी बेटी घर पर सो रही थी। सोमवार को रात करीब 2 बजे गांव बडेड निवासी तीन आरोपी घर में घुसे और पीड़िता अपहरण कर खेतों में ले गए। यहां तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता जब बेहोश हो गई तो आरोपी फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब रात के समय उसकी पत्नी सोकर उठी तो देखा कि बेटी कमरे में नहीं आई। इसके बाद उसकी खोज की गई तो बेटी बेहोशी की हालत में खेतों में मिली। जांच अधिकारी का कहना है कि पिता की शिकायत पर बडेड गांव के तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अदालत में धारा 164 के तहत दर्ज कराये बयान में एक अन्य आरोपी को भी नामजद कराया गया है।