फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की ऑस्ट्रेलिया में मारपीट, घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

नोए़डा निवासी विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति उसे अपने साथ ऑस्ट्रेलिया ले गया तो वहां भी मारपीट की। पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-58 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शादी 2019 में पंजाबी बाग, दिल्ली निवासी हर्ष मोहन गुप्ता से हुई थी। आरोप है शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। उनसे एक करोड़ रुपये की मांग की जा रही है। शादी में जो भी आभूषण पीड़िता के घरवालों ने दिए थे वह भी ससुरालियों के कब्जे में है।

आरोप है कि पति अपने साथ जॉब पर ऑस्ट्रेलिया ले गया तो एक दिन बीच सड़क पर ही मारपीट कर दी। फिर साथ रखने से मना कर दिया। जब वह भारत लौटी तो ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। कुछ दिनों के बाद पति उसे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया चला गया। महिला ने दिल्ली पुलिस की महिला सेल में शिकायत की थी। वहां से मामला नोएडा कमिश्नरेट पहुंचा। थानाध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें