आरोपी की पहचान सेक्टर-37 निवासी विनोद उर्फ भूरा के रूप में हुई है। आरोपी मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला है। आरोपी अपने पारिवारिक सदस्यों की बीमारी को लेकर भगवान से मन्नत मांगते हुए लगातार पूजा पाठ कर रहा था। परिजनों को स्वास्थ्य लाभ न मिलने और चाची की मृत्यु होने से क्षुब्ध हो गया था और उसने छैनी-हथौड़े से मूर्ति खंडित कर दीं।
ज्ञानवापी प्रकरण पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
कासना थाना पुलिस ने बताया कि 17 मई को अलीउर रहमान नाम के आरोपी ने अपने ट्विटर हैंडल से ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर पोस्ट की थी। इस पोस्ट से दो समुदायों के बीच धार्मिक व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान देवरिया के गांव श्यामपुर निवासी अलीउर रहमान के रूप में हुई है। आरोपी से पोस्ट करने में प्रयोग किया मोबाइल बरामद किया गया है।