फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: थूक कर पीने के लिए दिया गन्ने का जूस, विरोध करने पर अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्लियो काउंटी के पास जूस की दुकान की घटना, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर 121 में स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी के पास जूस दुकानदार और कर्मचारी ने दंपती को थूक मिला कर गन्ने का जूस दिया। दंपती के विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने अभद्रता कर दी। इसके बाद आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए। ममाले की शिकायत के बाद कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने दोनों आरोपियों गोंडा निवासी साहेब आलम और बहराइच निवासी जमशेद खान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी निवासी क्षितिज भाटिया शनिवार शाम को पत्नी के साथ सोसाइटी के गेट नंबर एक के बाहर गन्ने का जूस बेचने वाले के पास गए थे। वहां दो गिलास गन्ने के जूस का ऑर्डर किया। आरोप है कि जूस बेचने वाला ग्लास में तीन से चार बार थूक दिया। दंपती ने दुकानदार की इस हरकत का विरोध किया। जिस पर दोनों ने अभद्रता शुरू कर दी। लोगों को जुटता देखे दोनों आरोपी स्टाल छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है कि यह घटना उनके धार्मिक के साथ ही स्वास्थ्य के लिए असहनीय प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें