फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्योम बिल्डर पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। समझौते का उल्लंघन कर तीन फ्लैट बेचकर धोखाधड़ी करने के मामले में व्योम बिल्डर के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में अंतरिक्ष बिल्डर की शिकायत पर व्योम बिल्डर के एमडी पृथ्वीराज कसाना समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-78 में एक प्लॉट अंतरिक्ष बिल्डर को अलॉट हुआ था। इसमें कुल 16 टावर बनने थे। इसके लिए अंतरिक्ष, व्योम व रियलकॉम बिल्डर के बीच टावर बनाने, बेचने समेत अन्य समझौता हुआ था। अंतरिक्ष बिल्डर का आरोप है कि प्लॉट पर बनने वाले तीन टावर के निर्माण से लेकर बेचने का काम व्योम बिल्डर को करना था। व्योम बिल्डर ने अपने हिस्से के टावर के तीन फ्लैट को 1.59 करोड़ रुपये में नाम से नहीं बेचकर अंतरिक्ष बिल्डर के नाम से बेच दिया और तीनों फ्लैट खरीदार को नहीं दिए। जब यह मामला रेरा में पहुंचा तो पता चला कि व्योम बिल्डर ने अंतरिक्ष बिल्डर के नाम पर फर्जीवाड़ा किया है।
विज्ञापन

औद्योगिक भूखंड के नाम पर 8.72 करोड़ ठगे
औद्योगिक भूखंड के नाम पर एक शख्स से 8.72 करोड़ रुपये ठगने का सामने आया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-49 में 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-48 निवासी बैजनाथ गर्ग का आरोप है कि नवंबर 2017 को घर पर अमित जैन, रुपल जैन, यतिन कुमार जैन, रमा जैन, सुषमा जैन, सुरुचि जैन, रूपम जैन, विशाल जैन, अखिलेश जैन, महेश भाटी समेत अन्य लोग आए। इन सभी से एक औद्योगिक भूखंड को लेकर बातचीत हुई। आरोपियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक औद्योगिक सेक्टर में उनके 8,000 वर्ग मीटर और 4,000 वर्ग मीटर के 2 औद्योगिक प्लॉट हैं। दोनों पक्षों में पौने नौ करोड़ रुपये में औद्योगिक भूखंड की कीमत पर सहमति बन गई। आरोपियों ने 8.72 करोड़ रुपये ले लिए, लेकिन उन्हें कोई प्लॉट नहीं मिला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने अदालत में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें