फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम 5 और अधिकतम 88 रुपये होगा सिटी बस सेवा का किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। यूपी रोडवेज के ग्रेटर नोएडा डिपो ने सिटी बस सेवा के पांच रूटों का किराया निर्धारित कर दिया गया है। न्यूनतम किराया पांच रुपये होगा, जबकि अधिकतम किराया 88 रुपये होगा। सबसे छोटा रूट 24 किमी व सबसे बड़ा 73 किमी का तय किया गया है। डिपो से सेवा शुरू करने की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। वहां से अनुमति मिलने के बाद नववर्ष पर सिटी बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में सार्वजनिक यातायात की सुविधा नहीं है। वर्ष 2010 में प्राधिकरण ने यूपी रोडवेज के माध्यम से सिटी बस सेवा शुरू की थी, लेकिन नुकसान की भरपाई बंद करने पर रोडवेज ने सेवा बंद कर दी। अब कई वर्ष बाद प्राधिकरण को सिटी बस सेवा की याद आई है। प्राधिकरण ने नुकसान की भरपाई करने का वादा किया है। प्राधिकरण ने पांच रूट तैयार किए हैं। रोडवेज अफसरों ने बताया कि ननुआ का राजपुर से कासना बस डिपो का 78 किमी का सबसे बड़ा रूट है। इसका न्यूनतम किराया 5 व अधिकतम 88 रुपये होगा, जबकि सबसे छोटा रूट 24 किमी का है जो ग्रेनो डिपो से वापस डिपो तक का है। इस रूट के सभी स्टॉपेज ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों के हैं। इसका किराया 28 रुपये होगा।
ग्रेनो डिपो के एआरएम ललित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यालय से आदेश आने के बाद सेवा शुरू हो जाएगी। ग्रेनो वेस्ट में बस स्टैंड बनाने के लिए दूसरी जगह का सर्वे किया गया है। वहां पर तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन

सिटी बस सेवा के रूट और किराया
रूट दूरी न्यूनतम अधिकतम
डिपो से डिपो वाया घरबरा 43 किमी 5 रुपये 51 रुपये
ग्रेनो डिपो से हिंडन ब्रिज 39 किमी 5 रुपये 44 रुपये
डिपो से डिपो वाया सेक्टर 24 किमी 5 रुपये 28 रुपये
ननुआ का राजपुर से डिपो 53 किमी 5 रुपये 62 रुपये
ननुआ का राजपुर से डिपो वाया ग्रेनो वेस्ट 78 किमी 5 रुपये 88 रुपये
कुछ मुख्य स्टॉपेज का किराया
- ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय से जगत फार्म: 8 रुपये
- ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय से यमुना प्राधिकरण: 15 रुपये
- जगत फार्म से जीएल बजाज कॉलेज: 5 रुपये
- जगत फार्म से गलगोटिया कॉलेज: 7 रुपये
- किसान चौक से परी चौक: 24 रुपये
- एक मूर्ति गोल चक्कर से परी चौक: 27 रुपये
- हनुमान मंदिर से परी चौक: 17 रुपये
ऑटो चालकों की मनमानी से मिलेगी राहत
इस समय शहर के निवासी ऑटो पर निर्भर हैं जो उनकी जेब पर भारी पड़ता है। ऑटो चालक छोटी सी दूरी का 20 रुपये किराया वसूलते हैं। जगत फार्म से नॉलेज पार्क जाने का किराया भी 20 रुपये लेते हैं, लेकिन सिटी बस सेवा शुरू होने के बाद निवासियों को राहत मिलेगी। ऑटो में लगाने वाला किराया आधा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें