फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पांच लाख की शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 92 पेटी हरियाणा मार्का शराब और फर्जी नंबर प्लेट लगी बुलेरो पिकअप गाड़ी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बाबूलाल, मोनिष, रईस, मुर्तजा निवासी ग्रेटर नोएडा और कपिल निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि होली पर शराब की बढ़ती मांग को देखते हुए वह हरियाणा से सस्ती दरों पर शराब ला रहे थे। शराब निर्माणाधीन साइट पर काम करने वाले श्रमिकों को बेची जानी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि हरियाणा मार्का शराब की खेप की लेकर कुछ लोग शहर में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर जांच की गई, जिसमें पुलिस टीम को सफलता मिली है।
लकड़ी के बड़े बॉक्स में छुपाकर लाए थे
पुलिस से बचने के लिए गाड़ी में अंदर लकड़ी के बड़े बॉक्स में पेटियां रखकर ऊपर से तीन लेयर पालीथीन से पैक कर और लकड़ी रखकर स्टील के तारों से बांधकर हरियाणा से यूपी में लेकर आए थे। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी पिछले एक साल से शराब तस्करी में लिप्त थे। सभी पहली बार गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस से बचने के लिए आरोपी सुबह शराब से भरी गाड़ी लेकर हरियाणा से यूपी आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें