फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस चोरी पर जिला अधिकारी ने की कार्रवाई,

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। रोड चेकिंग के दौरान जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी राम मेहर सिंह जागलान ने बिना फीस भरे गेहूं के दो ट्रैक्टरों को ले जाते हुए पकड़ा है। दोनों ट्रैक्टरों पर फीस व जुर्माना लगाकर 20 हजार रुपये वसूले गए हैं। जिला अधिकारी ने आगे भी जगह-जगह चेकिंग कर इस तरह की कार्रवाई कर फीस चोरी न होने देने का दावा किया है।
विज्ञापन

आरएस जागलान ने बताया कि वह 16 मार्च को होडल-नगीना रोड पर पिनगवां-खानपुर घाटी के पास रोड चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुन्हाना की ओर से दो ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूं भरकर नगीना की ओर जा रहे थे। दोनों ट्रैक्टरों को रुकवाकर ट्रैक्टर चालकों से गेहूं के संबंध में फीस संबंधित कागजात मांगे गए तो दोनों चालक कागजात नहीं दिखा पाए। जानकारी के बाद पता चला कि दोनों ट्रैक्टरों में राजस्थान की डीढ़ व कुम्हेर से भरकर गेहूं लाया गया था। जिससे सोहना व गुरूग्राम की किसी मील में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। जिसको लेकर 8000 मार्केट फीस, 8000 एचआरडीएफ फीस के साथ ही 4000 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। फीस चोरी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फीस चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बोर्ड के सीए के निर्देशानुसार जिले की सड़कों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया हुआ है, ताकि किसी भी प्रकार की फीस चोरी न होने पाए। जिले में फीस चोरी नहीं होने दी जाएगी। आगामी समय में अभियान को और भी रफ्तार दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरएस जागलान, जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी नूंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें