फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से पांच संक्रमित, सात मरीज स्वस्थ घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में कोविड के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट में 5 नए रोगियों की पुष्टि हुई है। वहीं सात लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। अब तक जिले में 62,984 लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 27 है। सक्रिय मरीज संख्या में जिला लगातार प्रदेश में दूसरे नंबर पर बना हुआ है, जबकि 48 मरीजों के साथ लखनऊ पहले नंबर पर है। वहीं जिले में अब तक कुल 63,479 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 468 लोगों ने कोविड से जान गंवाई है। मंगलवार को जिले में मिले पांच संक्रमित मरीजों में से एक चिकित्सक भी हैं, जो शारदा अस्पताल में कार्यरत हैं। वहीं एक मरीज संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान मिला। अन्य तीन अलग-अलग स्थानों से मिले।
विज्ञापन

जहां एक ओर जिले में नए मरीजों के मिलने का सिलसिला धीरे-धीरे फिर बढ़ने लगा है, वहीं टीकाकरण प्रक्रिया पहले के मुकाबले धीमी पड़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग दावे कर रहा है कि टीकाकरण प्रक्रिया धीमी होने का कारण जिले में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण प्रतिशत अधिक होना है। वहीं विभाग द्वारा जारी सर्वे में ही आए दिन टीकाकरण से वंचित सैकड़ों लोग मिल रहे हैं। साथ ही टीकाकरण केंद्रों पर लगने वाली लाइनों से भी टीके की मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है।
6,175 को टीका लगाया
मंगलवार को जिले के 26 सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इस दौरान 6,175 को टीका लगाया गया। इसमें से 1,406 पहली डोज पाने वाले एवं 4,769 दूसरी डोज पाने वाले लोग शामिल रहे। जिले में दिसंबर के 21 दिन में सरकारी केंद्रों पर 1,12,034 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं नवंबर के 21 दिन में 1,43,130 लोगों का टीकाकरण हुआ था। नवंबर में करीब 30 हजार कोरोना जांच हुई थी, जिसमें कुल 40 मरीज मिले थे। वहीं दिसंबर के 21 दिन में ही 45 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

विदेश से लौटे 80 फीसदी लोगों को किया ट्रेस
स्वास्थ्य विभाग को लगातार शासन के जरिये विदेश से आए लोगों की जानकारी मिल रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में अब तक विदेश से लौटने वाले 7,745 लोगों की सूची मिली है। इनमें 1,740 अत्यधिक जोखिम वाले देशों से आए हुए हैं, जिसमें से करीब 80 फीसदी लोगों को ट्रेस किया जा चुका है। वहीं बाकी लोगों को ढूंढने का प्रयास जारी है। जिले में विदेश से लौटे अब तक पांच लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें से किसी में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं नोएडा कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. तृतीय सक्सेना के अनुसार, जिले में कोविड सक्रिय मरीजों में से अधिकांश ए सिम्टेमैटिक या हल्के लक्षणों वाले हैं। कोविड अस्पताल से मंगलवार को दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। फिलहाल अस्पताल में सिर्फ दो मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें