फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम का भुगतान नहीं करने पर बिल्डर मुख्यालय पर तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ठेकेदारों और मजदूरों से काम करवाने के बाद भुगतान न करने के विरोध में किसान यूनियन बलराज के नेतृत्व में सेक्टर-63 स्थित बिल्डर मुख्यालय पर धरना दिया गया। किसान, ठेकेदार और मजदूर बिल्डर के मुख्यालय पर तालाबंदी करते हुए टेंट लगाकर बैठ गए हैं। किसान नेता ने कहा कि ठेकेदारों और मजदूरों ने किसान संगठन से मदद मांगी थी, इसलिए धरना शुरू किया है।
विज्ञापन

किसान नेता बलराज भाटी ने आरोप लगाया कि पंचशील बिल्डर ने ग्रेनो वेस्ट समेत कई स्थानों पर फ्लैट बनाए थे। यहां पर लकड़ी-राजमिस्त्री आदि के ठेकेदारों और मजदूरों ने काम किया था, लेकिन तीन से चार साल बीतने के बावजूद उनकी मजदूरी तक नहीं दी है। कई ठेकेदारों ने कर्ज लेकर मजदूरों को पैसे दिए हैं और अब उनकी जमीन और घर नीलाम होने के कगार पर हैं, लेकिन बिल्डर की ओर से पैसा नहीं दिया जा रहा है। बिल्डर ने हड़काना और बाउंसरों से डराना शुरू कर दिया है। सोमवार शाम से किसान, मजदूरों और ठेकेदारों ने धरना शुरू कर दिया। मंगलवार को सभी ने मिलकर बिल्डर मुख्यालय पर तालाबंदी कर दी है और जब तक पैसा नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा। किसान नेता बलराज ने बताया कि समझौता कराने आए पुलिस अधिकारियों को भी बिल्डर ने कोई तवज्जो नहीं दी। इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा सिवाल, उधम भाटी, इंदर नागर, बबीता श्रीवास्तव, शीला, भूरी देवी, सीमा, सोबिंदर सिंह, ठेकेदार विजय सिंह और प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें