फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिलों में गड़बड़ी से गुस्साए उपभोक्ताओं ने बिजली कार्यालय में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजने का मामला सामने आया है। बिजली बिलों में गड़बड़ी से गुस्साए उपभोक्ताओं ने बुधवार को बिजली कार्यालय में पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली बिल गड़बड़ी को दूर करने के नाम पर कुछ कर्मचारी उनसे रुपये की भी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यालय परिसर में पहुंचे सेवका निवासी बस्सी पत्नी जुम्मे खां, याकूब पुत्र हबीब खां निवासी गुरनावट व सेना में कार्यरत चाहलका निवासी हारून आदि ने बताया कि वह लोग हर दूसरे महीने बिजली का बिल भरते आ रहे हैं। उसके बावजूद अचानक से उनके घर हजारों रुपये के बिल पहुंचे तो उनके होश फाख्ता उड़ गए। जुम्मे खां ने बताया कि उनका दो किलो वाट का बिजली का घरेलू कनेक्शन है जिसका वह हर महीने बिल अदा कर रहे हैं। इस महीने अचानक विभाग द्वारा एक लाख 22 हजार 401 रुपये का बिल उन्हें थमाया तो उनके पसीने छूट गए। 82 वर्षीय जुम्मे खां ने बताया कि उनका गुजारा वृद्धा अवस्था पेंशन के सहारे हो रहा है ऐसे में वह लाखों रुपये बिजली का बिल कहां से भरेंगे। इसको लेकर जब उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारी से शिकायत की तो उन्होंने बिल सही करने की एवज में दस हजार रुपये की मांग की।
वहीं, याकूब ने बताया कि हर बार लगातार बिल भरने के बावजूद अचानक उन्हें 70 हजार रुपये से अधिक का बिल थमा दिया गया। वहीं चाहलका निवासी व सेना में कार्यरत हारून ने बताया कि उन्हें भी ऐसा ही बिल दिया गया है जिसे दुरुस्त कराने के लिए वह बिजली विभाग के कार्यालय आए हैं। गलत बिल की शिकायत को लेकर कार्यालय पहुंचे बुजुर्ग व महिलाओं उपभोक्ताओं ने विभाग के कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी की।
विज्ञापन

एक महिला सहित कई उपभोक्ता उनसे मिले हैं। सभी बिल मीटरों में दी गई रीडिंग के आधार पर दिए गए हैं। उपभोक्ताओं ने जो बिजली का उपयोग किया है उसकी कीमत तो अदा करनी ही पड़ेगी।
विज्ञापन

लियाकत अली, उपमंडल अभियंता, तावडू बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें