फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावडू सड़क दुर्घटना में मौौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। शहर के बाईपास रोड मेवात मॉडल स्कूल के नजदीक सोमवार को एक तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टेंपो सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव धौज फरीदाबाद निवासी रफीक ने बताया कि सोमवार को वह अपने भाई आमिर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर छारोड़ा से धौज के लिए जा रहे थे। शाम 4 बजे के करीब वह मेवात मॉडल स्कूल के सामने पहुंचे तो वह रुककर दुकान पर पानी पीने चला गया। इसी बीच तावडू गोल चक्कर की तरफ से गैस सिलेंडर ले जाने वाला टैंपो बड़ी लापरवाही व तेज रफ्तार से आया, जिसने मोटरसाइकिल के साथ खड़े उसके भाई आमिर को टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चालक गैस सिलेंडर टैंपो को मौके से भगा ले गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि तावडू शहर थाना में अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें