फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एवं हरियाणा पुलिस पर खुशपुरी गांव में जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नगीना थाना के गांव खुशपुरी में रविवार को दिल्ली पुलिस एक साइबर अपराध के अति वांछित को दबोचने पहुंची। इस दौरान दिल्ली एवं हरियाणा पुलिस पर आरोपी के परिवार वालों ने पथराव करने के साथ-साथ लाठी, डंडों एवं हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। पुलिस टीमों पर किए गए जानलेवा हमले में नगीना थाना पुलिस के दो कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की गाड़ी भी हमले में क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने एक महिला सहित तीन को नामजद कर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगीना के गांव खुशपुरी का नौशाद पुत्र फरीद दिल्ली पुलिस रोहिणी का 70 हजार रुपये का साइबर क्राइम करने के आरोप में वांछित है। दिल्ली पुलिस रोहिणी की साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने अपनी टीम के साथ नौशाद को दबोचने के लिए नगीना थाना पुलिस का सहयोग लेकर छह मार्च रविवार की शाम को उसके घर पर दबिश दी। आरोप है कि पुलिस की टीम को देखकर नौशाद एवं उनके परिवार वालों ने पुलिस की टीम पर पथराव करने के साथ-साथ लाठी, डंडों एवं हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में नगीना थाना पुलिस के दो पुलिसकर्मी सिपाही मनमीत एवं विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा ले जाया गया।
दिल्ली पुलिस रोहिणी के साइबर क्राइम के एएसआई विनीत कुमार की शिकायत पर पुलिस ने नौशाद पुत्र फरीद, फरीद पुुत्र आमीन, फरीदा पत्नि फरीद को नामजद कर सात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नौशाद एवं फरीद को गिरफ्तार कर लिया। नौैशाद को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। फरीद को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने इसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली में साइबर क्राइम करने के अपराधी नौशाद को दबोचने के लिए दिल्ली एवं नगीना थाना पुलिस ने रविवार को संयुक्त दबिश दी। आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीमों पर पथराव, लाठी, डंडों एवं हथियारों से जानलेवा हमला कर दो पुलिसकर्मियों को घायल करने के साथ-साथ गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। दो आरोपितों को दबोचने के साथ-साथ तीन को नामजद कर सात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार, जिला प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें