फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: नशे में धुत्त युवक लड़खड़ाकर नाले में गिरा, तीन दिन बाद मिला शव

Sun, 07 Nov 2021 06:39 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

चार नवंबर की शाम को युवक शराब पीकर नाले के किनारे होते हुए अपने घर के लिए जा रहा था। शराब के नशे में होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह लड़खड़ाकर नाले में गिर गया। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास रविवार सुबह एक युवक का शव गंदे नाले से बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। युवक के तीन दिन पहले नाले में गिरने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि सूरज (42) सलारपुर में देशराज भाटी के मकान में किराए पर रहता था। उक्त युवक शराब पीने का आदी था। चार नवंबर की शाम को युवक शराब पीकर नाले के किनारे होते हुए अपने घर के लिए जा रहा था। शराब के नशे में होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह लड़खड़ाकर नाले में गिर गया। 

किसी प्रत्यक्षदर्शी ने उसे बचाने का प्रयास किया और जब वह स्वयं सफल नहीं हो पाया तो शोर मचा दिया। घटना की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस भी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने क्रेन आदि की मदद से युवक की तलाश की, लेकिन तीन दिन से युवक का कोई पता नहीं चल सका था। रविवार सुबह पुलिस फिर जांच पड़ताल करने गई तो शव नाले से बरामद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें