फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सीमेंट बनाने का मिनी प्लांट पकड़ा, 5 लोग गिरफ्तार

Sat, 27 Oct 2018 06:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन

कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास पुलिस ने नकली सीमेंट बनाने वाले मिनी प्लांट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोग फरार हो गए। पुलिस ने कई कंपनियों के मार्का लगे सीमेंट के भरे बोरे, ट्रैक्टर-ट्रॉली, कंप्यूटर कांटा समेत अन्य सामान जब्त किया है। आरोपी विभिन्न कंपनियों का नकली सीमेंट बनाकर गांवों और ग्रेटर नोएडा में बेचते थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित टोल के पास राज होटल के पीछे बाग में बने कमरों में नामी कंपनियों के नाम से नकली सीमेंट बनाने का काम किए जाने की सूचना मिली थी। बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने यहां छापा मारा। पुलिस को देखकर नकली सीमेंट बनाने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने निशांत कुमार, राजकुमार, बबलू उर्फ मुकेश कुमार, अजय कुमार और शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुकेश व विक्रांत फरार हो गए।

200 कट्टे एसीसी सीमेंट, अंबुजा सीमेंट के 60, अल्ट्राटेक की 20, बिरला उत्तम के 70 बोरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे हुए थे। पुलिस ने यहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक कार, फावड़ा, कंप्यूटर कांटा, दो झरना समेत नकली सीमेंट के बोरे और अन्य सामान जब्त कर लिया।प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह का कहना है कि आरोपी विभिन्न कंपनियों का नकली सीमेंट बनाकर गांवों और ग्रेटर नोएडा में बेचते थे। फरार आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें