फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 बहनों की हत्या का मामला: बिजली मिस्त्री बनकर बुजुर्ग महिलाओं के घर में घुसे थे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम विहार में प्लंबर ने दो बहनों के घर लूटपाट करने की योजना बनाई थी। लेकिन बुजुर्ग महिलाओं के विरोध करने और शोर मचाने की कोशिश पर बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। जांच से खुलासा हुआ है कि प्लंबर अखिलेश के सहयोगी बुजुर्गों के घर बिजली मिस्त्री बनकर आए थे, क्योंकि दोनों बहनों ने उसे बिजली मरम्मत के लिए एक मिस्त्री लाने को कहा था। अपने सहयोगियों के वारदात करने के दौरान वह किसी बहानेे से घर से बाहर चला गया था।

विज्ञापन


अखिलेश ने पूछताछ में खुलासा किया कि 23 अक्तूबर को बुजुर्ग बहनों आशा और ऊषा के घर में काम करने पहुंचा था। वहां पता चला कि दोनों बहनें यहां अकेली रहती हैं। उसे लगा कि घर में काफी जेवरात व नकदी होगी। इसलिए उसने लूटपाट की योजना बनाई। उस दिन उसने वहां काम नहीं करके सामान लाने के बहाने वहां से चला गया। उसने यह बात अपने सहयोगियों को बताई और लूटपाट की साजिश रची। सोसाइटी में आने के लिए उसने अपने सहयोगियों को बिजली मिस्त्री बनकर आने के लिए कहा। क्योंकि एक दिन पहले दोनों बहनों ने उसे एक बिजली मिस्त्री लाने के लिए कहा था।

सोसाइटी में पहुंचने के बाद पलंबर के सहयोगियों ने उससे फोन पर बात की। बात करने के बाद अखिलेश घर से बाहर आ गया। उसके चारों सहयोगी बिजली मिस्त्री बनकर घर में घुसे और दोनों बुजुर्ग महिलाओं को काबू में कर लूटपाट करने लगे। दोनों बहनों ने बदमाशों का विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने एक बहन का गला घोंट दिया जबकि दूसरे के सिर पर भारी हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। बाद में उसका भी गला घोंट दिया। उसके बाद बदमाशों ने घर में लूटपाट की। सीसीटीवी में अखिलेश को अपने सहयोगियों के साथ जाते हुए देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें