फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी की सख्ती के बावजूद नहीं थम रही स्कूलों में वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नोएडा-ग्रेनो के स्कूलों में थम नहीं वारदात
्र- अभी तक नहीं पूरी हुई नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में मानकों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में विदेशी छात्र से कुकर्म, डीपीएस में बच्ची से दुष्कर्म और अब सफायर स्कूल की बच्ची से बैड टच की वारदात से नोएडा और ग्रेनो के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। जिला प्रशासन के सख्ती के दावे के बावजूद वारदात कम नहीं हो रही हैं। यहीं नहीं प्रशासनिक जांच में अक्सर स्कूलों को क्लीन चिट मिलने पर अब अभिभावक सवाल उठाने लगे हैं। सफायर स्कूल में भी बस में हुई वारदात के बाद इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या बस में कोई आया या महिला शिक्षिका थी या नहीं।
अहम है कि गुरुग्राम के स्कूल में हुई वारदात के बाद जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जिले के स्कूलों में नियमों के पालन के लिए कई टीम बनाईं थीं। जिसमें डीआईओएस, एआरटीओ, दमकल अधिकारी, सीएमओ की कमेटी को स्कूलों में जाकर मौके पर जाकर जांच करनी थी। डेढ़ वर्ष होने को आए लेकिन अभी तक सभी स्कूलों की जांच का कार्य पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

---
किसी भी स्कूल के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा के डीपीएस में बच्ची से दुष्कर्म और कौशल्या वर्ल्ड स्कूल मामले के बाद भी जिलाधिकारी ने अधिकारियों की जांच कमेटी बनाई थी। दोनों ही स्कूलों में जांच कमेटी ने कुछ मानक न पूरे होने की रिपोर्ट सौंपी और बाद में उन मानकों को पूरा करने की बात होकर मामला वहीं खत्म हो गया। न तो किसी स्कूल प्रबंधन पर कोई कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


स्कूलों में तय किए गए मानकों की जांच कराई जा रही है। वहीं, स्कूल प्रबंधन से जिम्मेदारी तय करने के लिए शपथ पत्र लिया जा रहा है। आगामी कुछ दिनों में सभी से शपथ पत्र लिया जाएगा। इसके बाद कोई वारदात होती है तो उसके जिम्मेदार स्कूल प्रबंधन होंगे।- बीएन सिंह, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें