फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टच हो जाने पर किशोर को पीट-पीटकर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक टच हो जाने पर किशोर को पीटकर किया अधमरा
विज्ञापन

- हर्ष विहार इलाके का मामला, घायल जीटीबी अस्पताल में भर्ती

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । हर्ष विहार इलाके में महज बाइक टच हो जाने पर तीन-चार युवकों ने 17 वर्षीय किशोर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बेहोशी की हालत में पीड़ित वंश शर्मा को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वंश परिवार के साथ गुरु नानक गली नंबर-5, छज्जूपुर, शाहदरा में रहता है। वंश के परिवार का राधा विहार, मंडोली में एल्यूमिनियम स्क्रेप का कारोबार है। रविवार रात को वह अपने बड़े भाई अंकुर के साथ बाइक से राधा विहार से घर लौट रहा था। बाइक वंश ही चला रहा था। दोनों सबोली शराब के ठेके से आगे पहुंचे तो सामने से आ रही एक बुलेट से वंश की बाइक टच हो गई। इसी बात पर आरोपी वंश और उसके भाई अंकुर को गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने आवाज देकर तीन-चार लड़कों को बुला लिया। सभी लड़कों ने दोनों पर हमला कर दिया। अंकुर तो जान बचाकर वहां से भाग गया। आरोपियों ने वंश को पकड़ लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बयान दिया है कि आरोपियों ने उसके 4500 रुपये भी निकाल लिए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें