फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने सीआईएसएफ केजवान से पिस्टल छीनने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट की घटना :
विज्ञापन

सीआईएसएफ जवान से पिस्टल छीनने की कोशिश
- पिस्टल छीनने के दौरान दो गोली चली
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर 16 अगस्त की देर रात उस समय विचित्र स्थिति पैदा हो गई जब एक युवक ने सीआईएसएफ जवान से पिस्टल छीनने की कोशिश की। इस दौरान दो गोली चल गई। गनीमत ये रही कि गोली किसी को नहीं लगी। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।
आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि 16 अगस्त की रात 11 बजकर 6 मिनट पर सीआईएसएफ चेक पोस्ट पर फायरिंग होने की सूचना मिली थी। टैक्सी चालक अनिल ने सीआईएसएफ चेक पोस्ट पर आकर बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट जी-452 पर उसकी टैक्सी में संगम विहार निवासी शंकर उर्फ अमित (27) जबरन बैठा हुआ है और नीचे नहीं उतर रहा है। सीआईएसएफ जवानों ने शंकर को नीचे उतारने की कोशिश की। कुछ देर बाद जब शंकर टैक्सी से नीचे उतरा तो उसने एक जवान की पिस्टल छीनने की कोशिश की। छीनाझपटी के दौरान सीआईएसएफ के जवान की पिस्टल से दो गोली चल गई। गनीमत ये रही कि गोली किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि बाद में सीआईएसएफ जवानों ने उसे पकड़ लिया और आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरूआती जांच में लग रहा है कि शंकर ने किसी चीज का नशा कर रखा था। वह तीन दिन से अपने घर से गायब था। इस बाबत नेबसराय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी के खिलाफ पहले से गैर इरादतन हत्या के प्रयास आदि का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें