आगरा: कुंडौल और बमरौली कटारा में बुखार से कोहराम, 22 दिनों में 55 ग्रामीणों की मौत
किसी के अपने छूटे तो कइयों के सपने ही टूट गए। ये हाल है कुंडौल और बमरौली कटारा का। जहां वायरल बुखार से पिछले 22 दिनों में 55 ग्रामीणों की जान चली गई। 19 अप्रैल से 11 मई तक कुंडौल में 25 और बमरौली कटारा में 30 लोग दम तोड़ चुके हैं। घर-घर चारपाइयां बिछी हैं। दोनों गांव में 100 से अधिक लोग बीमार हैं...
और पढ़ें
आजमगढ़: कई गांवों में मौत का तांडव, जांच में कोई नहीं मिला कोरोना फिर भी जा रहीं जानें
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील के कई गांवों में मौत का तांडव जारी है। प्रशासन मौन साधे है और गांव के लोग सहमे हुए हैं। मिर्जापुर विकास खंड के बड़हरिया गांव में अब तक 19 लोगों और परसहा गांव में 29 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे बड़ी बात यह है कि बड़हरिया गांव के लोगों की जांच हुई लेकिन जांच में कोई भी पॉजीटिव नहीं पाया गया फिर भी लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। इस गांव में मौत का आंकड़ा दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ता जा रहा है।
...और पढ़ें
ग्रामीण क्षेत्र में पसरा सन्नाटा
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना की पहली लहर में प्रदेश में करीब तीन लाख प्रवासी लौटे थे और इनमें से महज 30 प्रतिशत ही वापस गए। इस बार फिर दिल्ली सहित अन्य कई राज्यों में लॉकडाउन की वजह से प्रवासियों का लौटना शुरू हो गया है।
...और पढ़ें
जम्मू-कश्मीर: गांव-गांव कोरोना का कहर, थम नहीं रहा है मौतों का सिलसिला
जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण अब ग्रामीण क्षेत्रों में फैल चुका है। वायरस कम्यूूनिटी स्तर पर पहुंच गया है। जिले के प्रत्येक गांव में इसका असर देखने को मिल रहा है...
और पढ़ें
हिमाचल: गांव में विवाह के बाद दूल्हे समेत 21 लोग कोरोना पॉजिटिव
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन उपमंडल की बल्डूहक पंचायत के कोहाल गांव में दूल्हे समेत 21 लोग एक साथ कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें अधिकतर कुछ दिन पूर्व यहां हुए एक विवाह समारोह में शामिल होने वाले लोग हैं। संक्रमित लोगों में दूल्हे के परिजन भी हैं।
... और पढ़ें