फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठग रहे थे, सात पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका इलाके में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, एक आरोपी की तलाश
विज्ञापन

फरार आरोपी उपलब्ध कराता था फर्जी पतों पर सिमकार्ड व बैंक खाता

218 सिमकार्ड, 20 मोबाइल फोन, 7 एटीएम कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह के सात आरोपियों को दक्षिण जिले की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नितिन कुमार, अखिल तंवर, शिवम सूर्या, कपिल गुप्ता, सुरेश, सुमित शर्मा और सन्नी कुमार के रूप में हुई है।आरोपियों ने द्वारका में फर्जी कॉल सेंटर खोला हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 218 सिमकार्ड, 20 मोबाइल, सात एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। एलेक्स इन्हें फर्जी पतों पर सिमकार्ड और बैंक खाते खोलने के लिए दस्तावेज उपलब्ध करवाता था। पुलिस एलेक्स की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों दक्षिण दिल्ली निवासी युवक ने साइबर थाने में ठगी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कुछ लोगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने का झांसा दिया। आरोपियों ने धोखे से उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी जुटा ली। बाद में 74757 रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा की टीम टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंच गई। जांच में टीम को पता चला कि आरोपियों ने फर्जी कागजात के आधार पर सागरपुर में ऑनलाइन बैंक खाता खुलवाया है। खाते का एटीएम और दूसरे कागजात लेने के दौरान टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद द्वारका सेक्टर-7 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा गया। यहां से पुलिस ने बाकी छह आरोपियों को दबोचकर सिमकार्ड, मोबाइल व एटीएम कार्ड बरामद कर लिए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। नितिन ने बताया कि वह शिवम और अखिल के साथ मिलकर दूध सप्लाई करता था। कोविड के दौरान वह बेरोजगार हुए तो ठगी शुरू कर दी। एलेक्स इस काम में उनकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें