फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ का सॉफ्टवेयर चोरी: नीदरलैंड की कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने चुराया, दुबई में बेचने का आरोप

Wed, 22 Nov 2023 12:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

इस मामले में कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने छह नामजद समेत दुबई की कंपनी के खिलाफ आईटी एक्ट से लेकर अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-127 स्थित नीदरलैंड की कंपनी से सॉफ्टवेयर चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी के ही कुछ लोगों ने सॉफ्टवेयर का सोर्स कोड अपने पास ले लिया और दुबई की एक कंपनी को दे दिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने छह नामजद समेत दुबई की कंपनी के खिलाफ आईटी एक्ट से लेकर अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


नीदरलैंड की मेसर्स सोलुलेवर बीवी कंपनी की ईकाई नोएडा के सेक्टर-127 में है। कंपनी के ग्राहक देश के विभिन्न हिस्सों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में हैं। यह कंपनी सॉफ्टवेयर का निर्माण करती है। सॉफ्टवेयर बनाने के लिए कंपनी के इंजीनियर सोर्स कोड बनाते हैं। यह सोर्स कोड सॉफ्टवेयर का अभिन्न हिस्सा होता है। इसके बिना कोई भी शख्स इस तरह का सोर्स कोड नहीं बना सकता है। यह सोर्स कोड कंपनी की संपत्ति है। कंपनी की तरफ से सोर्स कोड को प्राइवेट गिटलैब खाते में सेव किया गया था। इसको बनाने में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

आरोप है कि कंपनी में काम करने वाले कुछ लोगों ने गिटलैब खाते में सेव सोर्स कोड को दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिया और दुबई की कंपनी नेटिक्स ग्लोबल को दे दिया। इस मामले में पुलिस ने रजत सभरवाल, प्रखर शुक्ला, आशीष कपूर, अपूर्व गोयल, अभिषेक अग्रवाल व अर्चित गर्ग के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें