फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema Sachin: सीमा हैदर के पति सचिन की गोली मारकर हत्या? जानिए क्या है सच्चाई; वकील ने किया खुलासा

Wed, 22 Nov 2023 11:48 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

पाकिस्तान से अपने बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर के पति सचिन की हत्या की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसको लेकर सीमा के वकील एपी सिंह ने अपना बयान जारी किया है।
विज्ञापन
सीमा और सचिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भारत आई महिला सीमा हैदर के प्रेमी सचिन मीणा की गोली मारकर हत्या की झूठी खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सचिन की हत्या की खबर सामने आने के बाद सीमा हैदर व सचिन मीणा के वकील एपी सिंह सामने आए।

विज्ञापन


वकील एपी सिंह ने स्पष्ट कहा कि उक्त सोशल मीडिया पर वायरल खबर झूठी खबर बताते हुए कहा कि जिस यूट्यूब चैनल ने यह खबर फैलाई है उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त खबर दो धर्म को आपस में लड़ाने के उद्देश्य फैलाई गई खबर प्रतीत हो रही है।

सीमा हैदर व सचिन मीणा का केस लड़ रहे वकील एपी सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है। सचिन मीणा अपने घर पर सीमा हैदर के साथ पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सचिन की हत्या के बारे में यूपी पुलिस का सिपाही भी बोल रहा है यह यूपी पुलिस का भी अपमान है। क्योंकि सचिन मीणा-सीमा हैदर पुलिस के संरक्षण में है। एपी सिंह ने कहा कि झूठी खबर फैलाने वाले सोशल मीडिया के खिलाफ कानून कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें